सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकबंदी उर्फ विगही निवासी अनूप यादव (34 वर्ष), पुत्र वीर बहादुर यादव की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
बताया जा रहा है कि अनूप यादव कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। बीमारी से मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने सोमवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो तत्काल उन्हें सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र में स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही अनूप की मौत हो गई।
अनूप यादव की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।
इस दुखद घटना से गांव में भी शोक की लहर फैल गई है।
बरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) का बुलडोजर एक बार फिर गरजा…
बिहार: भोजपुर में बड़ा रेल हादसा टला, पैसेंजर ट्रेन की रोटावेटर ट्रैक्टर से टक्कर, यात्रियों…
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कडी नई…
मूर्खता और अड़ियलपन से भरी नकटी सरकार -विष्णु नागर तो मोदी सरकार ने अपनी नाक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के बीच आमजन…
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, 27 स्टेशनों पर AQI 400 के पार, स्वास्थ्य…