Friday, December 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकरेंट की चपेट मे आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

करेंट की चपेट मे आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज थाना अंतर्गत मिश्रवलिया खास में बीती रात एक युवक की पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। बलजीत लोधी पुत्र राजेंद्र लोधी उम्र करीब 32 वर्ष सोमवार की रात मे घर पर पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। दूसरे घर पर सो रही मां जब तक कुछ समझ पाती तब तक बहुत देर हो चुकी थी।इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गया।
स्वजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतरजीत लोधी को दिया। उन्होंने स्वजनों संग तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था। मृतक की पत्नी घटना के समय मायके गई थी। इस घटना से तीन बेटियां व एक पुत्र के सिर से बाप का साया उठ गया। घटना के बाद से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments