
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में शनिवार की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी 35 वर्षीय अमरजीत साहनी की बिजली के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरजीत शनिवार की रात स्नान करने के बाद छत पर कपड़े डालने गए थे। इसी दौरान उनका हाथ अचानक बिजली के खुले तार से टकरा गया। जिससे उन्हें जोरदार झटका लगा। परिजन तुरंत उन्हें लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमरजीत की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है गया। इस घटना से ग्रामीण शोकाकुल है।
