Categories: Uncategorized

सिकन्दरपुर बेल्थरा रोड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

:सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरा मार्ग पर स्थित मिर्जापुर चट्टी के समीप शनिवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक इरफान अहमद की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक शेखपुर निवासी बताया जा रहा है।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी इरफान अहमद शनिवार की रात अपने दो परिचितों को बाइक से मिर्जापुर गांव छोड़ने गया था। उन्हें सुरक्षित छोड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी मिर्जापुर स्थित हीरो एजेंसी के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही समय में उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिकन्दरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिकन्दरपुर बेल्थरा मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और अंधेरे के चलते इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
इरफान अहमद की असमय मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन गहरे सदमे में हैं और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

2 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

3 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

3 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

3 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

3 hours ago