थाने में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, अपहरण मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था युवक


बलिया (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने थाने में आत्महत्या का प्रयास कर लिया। जानकारी के अनुसार, यह युवक एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। लड़की के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसके बाद शनिवार को नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ थाने पहुंची और बयान दिया कि उसे राजा खान नामक युवक लेकर गया था। बयान के आधार पर पुलिस ने रविवार को राजा खान को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।

पूछताछ के दौरान, थाने परिसर में ही राजा खान ने अचानक किसी धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक (सदर) मोहम्मद उस्मान को सौंपी गई है। इस पूरे घटनाक्रम से थाने की सुरक्षा व्यवस्था और पूछताछ के तरीके पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि थाने में युवक के पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा। साथ ही, इस बात की भी जांच की जा रही है कि आत्महत्या के पीछे कोई दबाव या प्रताड़ना तो नहीं थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

आगरा होमगार्ड भर्ती: 864 अभ्यर्थी मेडिकल में पास

फेल उम्मीदवारों को 29 अक्टूबर को मिलेगा दूसरा मौका; गैरहाजिर पुरुष आज ही पहुंचें! आगरा…

10 minutes ago

जमशेदपुर में भाई ने भाई का किया कत्ल! चाकू के 8 वार से थम गई सन्नी की सांसें

जमशेदपुर में खूनी रिश्ते का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में भाई ने चाकू से गोदकर…

27 minutes ago

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

8 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

8 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

8 hours ago