जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा

  • 01 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
  • 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला स्वास्थ्य समिति, रोगी कल्याण समिति, जिला क्षय रोग समिति तथा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी श्री कुमार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की मॉनीटरिंग नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, एमओआईसी को आशा डायरी व रूटीन रजिस्टर का निरीक्षण कर फील्ड भ्रमण के दौरान जनता से फीडबैक लेने का भी निर्देश दिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जनपद में 01 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के जरिए घर-घर जाकर बुखार, एईएस, जेईएस आदि रोगों की पहचान व जागरूकता का कार्य किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता व एएनएम की टीमें संभावित रोगियों को चिन्हित कर 102/108 एम्बुलेंस से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र भेजेंगी।
उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमें घरों के कूलर, टूटे बर्तन, गमले, टायर, फ्रिज ट्रे, पानी स्टोर करने वाले बर्तनों आदि की जांच कर वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। इस अभियान की निगरानी डब्लूएचओ, यूनिसेफ जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी करेंगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ नगर विकास, पंचायतीराज, नगर निकाय, कृषि, पशुपालन आदि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, नालियों की नियमित सफाई, फॉगिंग, अपशिष्ट जल की निकासी के निर्देश नगर निकायों को दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों व निगरानी समितियों को सक्रिय कर घर-घर दस्तक देने व जागरूकता बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वी.पी. पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश भारती, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, स्वास्थ्य समिति के सदस्य व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

7 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

7 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago