लाइन जोड़ते समय युवा संविदा कर्मी की मौत

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) लाइन जोड़ते समय युवा संविदा कर्मी की मौत हो ग‌ई जबकि साथी संविदा कर्मी बचाने के प्रयास में झुलस गया।
थाना गैंड़ास बुजुर्ग के ग्राम ‌ गैंड़ास बुजुर्ग निवासी बिजली संविदा कर्मी अफजल अली पुत्र स्व.फते मोहम्मद 24वर्ष व थाना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र कृष्णा प्रसाद यादव 26वर्ष रविवार की रात्रि 9-00बजे लाइन जोड़ने के लिए ग्राम सभा भैरमपुर के मजरा बिलासपुर गांव ग‌ए हुए थे।कि अचानक बिजली के आ जाने से अफजल अली व देवेन्द्र कुमार बुरी तरह झुलस ग‌ए।ग्रामीणों के प्रयास से एंबुलेस की मदद से दोनों को सीएचसी गैंड़ास बुजुर्ग ले जाया गया।जहां चिकित्सक ने अफजल अली को मृत्यु घोषित कर दिया तथा देवेन्द्र कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
‌बताते चलें कि मृतक अफजल अली के पिता फते मोहम्मद की भी पिछले दो वर्ष पूर्व में ग्राम गैंड़ास बुजुर्ग के मजरा भरथापुर में लाइन जोड़़ते समय मृत्यु हो ग‌ई थी।घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

2 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

3 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

3 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

3 hours ago