मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गौशाला व आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. यशपाल सिंह ने जनपद में स्थापित कान्हा गौशाला मडया एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थल मोहद्दीनपुर विकास खंड खलीलाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केयर टेकर उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय कान्हा आश्रय स्थल मडया में 48 एवं अस्थाई आश्रय स्थल मोहद्दीनपुर में 26 गोवंश संरक्षित मिलेl जिनमें ईयर टैग लगा पाया गया। कान्हा गौशाला मडया में 25 कुन्तल भूसा एवं 01 कुन्तल दाना/चोकर और अस्थाई आश्रय स्थल मोहद्दीनपुर में 35 कुन्तल भूसा उपलब्ध पाया गया। दोनो आश्रय स्थलों में उपस्थित केयर टेकरो द्वारा अवगत कराया गया कि परिश्रमिक का भुगतान ससमय किया जा रहा है। दोनो आश्रय स्थलों में विद्युत-प्रकाश की समुचित व्यवस्था है, आश्रय स्थल के शेड की स्थिति सुदृढ है। कान्हा गौशाला मडया में आग्रह किया गया है कि संरक्षित गौवंशो को आकाशीय बिजली से बचाने हेतु तडित चालक (लाइटनिंग कडक्टर) की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है और अस्थाई गौ आश्रय स्थल मोहद्दीनपुर में भी आग्रह किया गया कि आश्रय स्थल की रिक्त भूमि पर हरा चारा बोया जाना आवश्यक है एवं आश्रय स्थल पर वृक्षारोपण और संरक्षित गोवंशो को आकाशीय बिजली से बचाने हेतु तडित चालक (लाइटनिंग कन्डक्टर) का कार्य पूर्ण कराया जाना अति आवश्यक है। जिस हेतु सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशाषी अधिकारी से व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित कर आवश्यक कार्य कराने हेतु समन्वय स्थापित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago