उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) लाइन जोड़ते समय युवा संविदा कर्मी की मौत हो गई जबकि साथी संविदा कर्मी बचाने के प्रयास में झुलस गया।
थाना गैंड़ास बुजुर्ग के ग्राम गैंड़ास बुजुर्ग निवासी बिजली संविदा कर्मी अफजल अली पुत्र स्व.फते मोहम्मद 24वर्ष व थाना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र कृष्णा प्रसाद यादव 26वर्ष रविवार की रात्रि 9-00बजे लाइन जोड़ने के लिए ग्राम सभा भैरमपुर के मजरा बिलासपुर गांव गए हुए थे।कि अचानक बिजली के आ जाने से अफजल अली व देवेन्द्र कुमार बुरी तरह झुलस गए।ग्रामीणों के प्रयास से एंबुलेस की मदद से दोनों को सीएचसी गैंड़ास बुजुर्ग ले जाया गया।जहां चिकित्सक ने अफजल अली को मृत्यु घोषित कर दिया तथा देवेन्द्र कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताते चलें कि मृतक अफजल अली के पिता फते मोहम्मद की भी पिछले दो वर्ष पूर्व में ग्राम गैंड़ास बुजुर्ग के मजरा भरथापुर में लाइन जोड़़ते समय मृत्यु हो गई थी।घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…