पीठ दर्द से परेशान महिला का अजीब इलाज — निगल लिए आठ जिंदा मेंढक

चीन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झेजियांग प्रांत के हांग्जो शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने पीठ दर्द से राहत पाने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने यह सोचकर आठ जिंदा मेंढक निगल लिए कि इससे उसका पीठ दर्द ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा करने से उसकी सेहत गंभीर रूप से बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

अफवाह पर यकीन कर बैठी महिला

स्थानीय मीडिया के अनुसार, महिला का नाम झांग (Zhang) बताया गया है। जब उसे पीठ में असहनीय दर्द हुआ, तो किसी ने उसे सलाह दी कि “जिंदा मेंढक खाने से दर्द गायब हो जाता है।”
महिला ने बिना सोचे-समझे इस अफवाह पर विश्वास कर लिया और रिश्तेदारों से मेंढक पकड़कर लाने को कहा। रिश्तेदारों को यह नहीं पता था कि वह इन मेंढकों का क्या करने वाली है।
झांग ने एक ही दिन में पांच जिंदा मेंढक और अगले दिन तीन और मेंढक निगल लिए।

तबीयत बिगड़ने पर खुला राज

कुछ दिनों बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी — उसे तेज पेट दर्द, उल्टियां और कमजोरी महसूस होने लगी।
जब हालत गंभीर हो गई, तब उसने अपने परिवार को सच्चाई बताई कि उसने “आठ जिंदा मेंढक निगले हैं।” परिवार तुरंत उसे अस्पताल ले गया।
डॉक्टरों ने बताया कि झांग का पाचन तंत्र गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

सोशल मीडिया पर मामला वायरल

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, लोग हैरान रह गए। कई यूजर्स ने महिला की हरकत पर मज़ाक उड़ाते हुए लिखा —

“इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं, अब तो मेंढक भी खतरे में हैं।”
दूसरे ने टिप्पणी की —
“चीन के लोग कुछ भी खा सकते हैं, लेकिन ये वाकई चौंकाने वाला है।”

डॉक्टरों की सलाह: ऐसे घरेलू उपायों से बचें

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अंधविश्वास या अफवाहों पर आधारित घरेलू नुस्खे अपनाना बेहद खतरनाक हो सकता है।
ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना ही सही उपाय है।

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago