Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedबाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला की बस से कुचलकर दर्दनाक मौत

बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला की बस से कुचलकर दर्दनाक मौत

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर समबीम स्कूल के पास वृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजें रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के अंदौर निवासी रामसुमेर राम अपनी पत्नी प्रेमा देवी उम्र 62 वर्ष को बाइक पर बैठा कर मऊ दवा के लिए आ रहें थे।वह अभी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर स्थिति समबीम स्कूल के पास पहुंचे थे कि उनकी पत्नी प्रेमा देवी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पडी। पीछे से आ रही रोडवेज बस प्रेमा देवी के ऊपर चढ़ गई, जिसमें मौके पर ही प्रेमा देवी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची सरायलखंसी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका प्रेमा देवी के 2 लड़के 1 लड़की है। सभी की शादी हो चुकी है। इस दुर्घटना से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। इस सन्दर्भ में सिबिल लाईन चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments