निजी अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

अस्पताल पर लगा ताला, स्टाफ फरार, प्रशासन ने की कार्रवाई शुरू

(जी.एस. तिवारी की कलम से )

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर कस्बे में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक निजी अस्पताल की कथित चिकित्सकीय लापरवाही से हुई महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतका की पहचान करमौता गांव निवासी रामाशीष कनौजिया की 26 वर्षीय पुत्री माधुरी के रूप में हुई है, जिसकी मौत सोमवार देर रात इलाज के दौरान हो गई थी।

परिजनों के अनुसार, माधुरी की शादी थाना नगरा क्षेत्र के ताड़ी बड़ागांव निवासी राजेश कनौजिया से हुई थी। तबीयत खराब होने पर 26 जून को उसे उर्मिला वर्मा की सलाह पर सिकंदरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता रामाशीष का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बिना परिजनों की अनुमति के एक बाहरी डॉक्टर से ऑपरेशन करा दिया, जिसके बाद माधुरी की हालत लगातार बिगड़ती रही।

परिजनों ने आरोप लगाया कि 27 जून से ही उन्होंने माधुरी को रेफर करने की मांग की, लेकिन डॉक्टरों ने टालमटोल किया। हालात बिगड़ने पर 30 जून को उसे मऊ के फातिमा अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती से मना कर दिया गया। बाद में प्रकाश अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार रात करीब 11 बजे माधुरी की मौत हो गई।

मऊ के चिकित्सकों के अनुसार, ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया था, जिससे संक्रमण पूरे पेट में फैल गया था। मंगलवार सुबह जब परिजन माधुरी का शव लेकर उस निजी अस्पताल पहुंचे जहां ऑपरेशन हुआ था, तो अस्पताल बंद मिला और पूरा स्टाफ फरार था।

गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतका की चाची पौधारी देवी अपनी गोद में मृतका की मासूम बच्ची को लेकर बार-बार बेहोश हो रही थीं, जिसे देख उपस्थित लोग भावुक हो उठे। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के प्रभारी डॉ. दिग्विजय सिंह और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी के अधीक्षक डॉ. चंदन सिंह बिसेन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने परिजनों और पुलिस से जानकारी लेने के बाद अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और जांच शुरू कर दी।

परिजन दोषी डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन को शांत कराया।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

10 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

1 hour ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

19 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

19 hours ago