Saturday, March 7, 2026
HomeNewsbeatतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला घायल

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला घायल

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कस्बा गढ़िया रंगीन में शनिवार दोपहर सड़क पार कर रही एक महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक को भी चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार टाटराबाद निवासी संदीप (25) पुत्र रामभरोसे बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान गढ़िया रंगीन निवासी शोभा देवी पत्नी धीरेन्द्र सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज गति से आ रही बाइक उनसे टकरा गई, जिससे महिला सड़क पर गिर गई और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

घटना में बाइक सवार संदीप भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 और गढ़िया रंगीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़िया रंगीन भिजवाया, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन उन्हें आगे इलाज के लिए जैतीपुर ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments