उप निरीक्षक के पद पर चयनित होने से पुलिस महकमे में खुशी की लहर - राष्ट्र की परम्परा
August 18, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

उप निरीक्षक के पद पर चयनित होने से पुलिस महकमे में खुशी की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ,द्वारा उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक नागरिक पुलिस नियमावली 2015 यथा संशोधित निहित निर्देशों के क्रम में जेष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के उपरांत, उनके वर्तमान स्थान पर ही उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर चयनित किया गया हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में कुल 3702 पदों पर पदोन्नत किया गया इसी क्रम में देवरिया जनपद में, बरहज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सचिंद्र नाथ राय को उपनिरीक्षक बनाया गया हैं। देवरिया जिले में लगभग 40 लोगों को पदोन्नत दी गयी है।वही झारखण्डे पाण्डेय, सहित अन्य लोगों को भी उपनिरीक्षक पर पदोन्नति मिली है ।पदोन्नति मिलने से पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई ‌।