सावन के तीसरे सोमवार उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे


सुरक्षा व्यवस्था में जुटे कर्मियों की छूटी पसीने

भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)। सावन मास के तीसरे सोमवार को पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति की बेमिसाल तस्वीरें सामने आईं। भाटपाररानी तहसील क्षेत्र व आसपास के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। हर तरफ “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। सुबह तड़के से ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। प्रमुख शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब श्री राम जानकी मंदिर सोहनपुर, अकटही बाजार, भैसही, नरहीया, बनकटा, सलेमपुर के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर सहित बिहार सीमा से सटे सीवान जिले के गुठनी थानाक्षेत्र स्थित प्राचीन सोहगरा धाम और बाबा हंसनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। किवदंतियों के अनुसार यह मंदिर बाणासुर द्वारा स्थापित माना जाता है और मान्यता है कि यहां पूजा से मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, महिलाओं में विशेष उत्साह सावन के इस पावन दिन पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों में देखने को मिलीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे भक्त बेलपत्र, धतूरा, फूल और पूजा सामग्री लेकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन में लीन दिखे। विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों में जबरदस्त आस्था और ऊर्जा देखने को मिली। सुरक्षा बलों की रही कड़ी मशक्कत भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सुरक्षा बलों की अहम भूमिका रही। रानी पोखरे के बगल स्थित प्राचीन शिव मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन कराए गए। कहीं से कोई अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली, लेकिन उमस और भीड़ के चलते सुरक्षा कर्मियों की हालत पसीने-पसीने हो गई। भक्ति, अनुशासन और समर्पण का सुंदर समन्वय पूरे आयोजन में अनुशासन और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने न सिर्फ अपने आराध्य का पूजन किया बल्कि व्यवस्था में सहयोग भी किया। आयोजकों ने भी जगह-जगह जलपान, चप्पल स्टैंड, चिकित्सा और ट्रैफिक व्यवस्था की समुचित व्यवस्था कर रखी थी। इस तरह सावन का तीसरा सोमवार पूरी तरह शिवमय रहा और श्रद्धा व व्यवस्था दोनों ने मिलकर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

6 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

6 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

6 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

6 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

6 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

7 hours ago