रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेवायोजन विभाग द्वारा भाटपार रानी में आगामी 29 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला स्थानीय युवाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करने जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियाँ भाग लेंगी। मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई परिसर भाटपाररानी में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक के शिक्षित युवाओं के साथ-साथ पॉलिटेक्निक, आईटीआई और अन्य तकनीकी योग्यता धारकों को भी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।सेवा योजन कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, मेले में कुल 250 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी। ये पद निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में भरे जाएंगे, जो विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित होंगे। पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेज मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो, आधार कार्ड तथा रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी व जिला सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें। रोजगार मेले से न केवल युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा, बल्कि यह जिले में रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

3 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

3 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

3 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

3 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

3 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

4 hours ago