Categories: पंजाब

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, दो कारों में आमने-सामने टक्कर, पांच लोग घायल

अमृतसर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के गुरदासपुर जिले में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, कलानौर रोड पर मंत्री की पायलट कार की एक स्विफ्ट कार से आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पांच लोग घायल हुए, जिनमें चार सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

हादसे के तुरंत बाद मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ खुद राहत और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार के एयरबैग खुल गए और घायलों को सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने वाहनों को हटवाकर मार्ग सुचारू कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

गाने की आवाज कम कराने पर खूनी हमला!

AI निर्मित लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, 10 टांके लगे; गंधक-पोटाश से धमाके का…

2 hours ago

‘आंख दिखाओगे तो दूसरी आंख निकाल दूंगा!’ ओम प्रकाश राजभर के बयान से यूपी की सियासत में हलचल

मुझसे बड़ा गुंडा देश में कौन?’ ओम प्रकाश राजभर का सनसनीखेज बयान, मुख्तार अंसारी समेत…

2 hours ago

आयुर्वेद और स्वस्थ वृद्धावस्था पर देशभर के विशेषज्ञ करेंगे मंथन, 4 नवंबर से शुरू होगा ‘दीर्घायु-2026

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक प्रतिनिधि और…

2 hours ago

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर प्रतिमाओं और रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संत रविदास मंदिरों के…

2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला: नई सैलरी, एरियर और कटौती का पूरा हिसाब यहां जानें

यूपी में 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! नई सैलरी लागू, नवंबर में खाते में…

3 hours ago