सच्चे मन से सच्चा मन मिलता है

भाषाई शब्द ऐसे परिधान होते हैं
जिन्हें शालीनता से पहना जाता है,
शालीनता त्याग देते ही इंसान का
सारा व्यक्तित्व निर्वस्त्र हो जाता है।

शिक्षा एवं उससे मिले संस्कार
मानव जीवन के मूल मंत्र होते हैं,
शिक्षा मानव का सम्मान बढ़ाती है,
तो संस्कार मस्तक ऊँचा कर देते हैं।

जिस तरह नज़दीक जाने से कुछ
चीजें बिन मांगे ही मिल जाती हैं,
बर्फ के पास जाने से जैसे शीतलता,
अग्नि समीप जाने से गर्मी मिलती है।

जैसे फूलों के पास जाने से सुगंध,
तो प्रभू से माँगने की क्या जरूरत,
केवल उनसे निकटता बनाइये,
सब कुछ बिन माँगे पा जाइये।

पुनर्जन्म होता है, याद किसे रहता है,
जन्म मृत्यु पर यही प्रश्नचिन्ह उठता है,
इस परिवर्तनशील संसार में मृत्यु
के उपरांत कौन कहाँ जन्म लेता है।

याददाश्त का कमजोर होना
इतना भी बुरा नहीं होता है,
जिसे हर बात याद रहती है,
वह भी तो बेचैन ही रहता है।

याददाश्त का मज़बूत होना
इतना अच्छा भी नहीं होता है,
जिसने उधार दिया याद होता है,
वह क्या ज़्यादा चैन से सोता है।

देने वाला किसी का बुरा नहीं चाहता,
किसी को हाय या बद्दुआ भी देता नहीं,
वह वापस माँग लेता है बस एक बार,
निर्भर है लेने वाला याद रखे या नहीं।

आदित्य आनंद वहाँ नहीं मिलता है,
जहाँ धन देकर वापस मिलता है,
मन का आनन्द वहीं पर मिलता है,
सच्चे मन से सच्चा मन मिलता है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago