भारत को दुनिया में मोदी ने किया स्थापित , सुजीत प्रताप सिंह

(पथरदेवा व तरकुलवा में भाजपा ने गांव चलो अभियान के साथ किया दीवार पर लेखन)

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलापंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने शनिवार को पथरदेवा व तरकुलवा मंडल के देवरिया धुस कोयरपट्टी स्थित बंजरिया मार्ग के किनारे स्थित दीवार लेखन अभियान के तहत लेखन कार्य व अन्य गावो में लोगो से कार्यकर्ताओं ने संवाद किया। अभियान की शुरूआत करते हुए उन्होंने दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनाया। साथ ही अभियान का स्लोगन अबकी बार चार सौ पार,एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा। इसके साथ ही नगर पंचायत तरकुलवा के स्थानीय कस्बे में लोगो से संवाद भी किया। गांव चलो अभियान के पथरदेवा विधान सभा संयोजक कहा कि गांव चलो अभियान के साथ ही एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन के साथ शुरू किए गए दीवार लेखन अभियान में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आत्मसात कर अभियानों को सफल बनाएं। ताकि वर्ष 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने। देश में स्थिरता के साथ विकास मोदी सरकार में ही संभव है। देश में समावेश करके सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आगे ले जाएं।उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को वर्ष 2014 और 2019 में भरपूर आशीर्वाद दिया था। पिछले 10 साल में देश में विकास के नए आयाम शुरू हुए। भारत ने दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए छलांग लगाई। इसी छलांग को तीव्र गति से आगे ले जाना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, नगर पंचायत तरकुलवा अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा,मंडल महामंत्री धीरज मिश्रा,मंडल मंत्री रणधीर सिंह,अभिषेक पासवान, ग्राम प्रधान भरोटा राधेश्याम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यम राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सिंगर,मंडल महामंत्री दुष्यंत, राव सेक्टर प्रमुख दिवाकर राव,रामफायर सिंह,हरिकेश,टुनटुन सिंह,बैरिष्टर सिंह, संजीव दुबे,भीम यादव,विवेक श्रीवास्तव,नितेश राव,विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

1 hour ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

1 hour ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago