Monday, March 9, 2026
HomeNewsbeatटायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से खाई में गिरा ट्रक, चालक-परिचालक सुरक्षित

टायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से खाई में गिरा ट्रक, चालक-परिचालक सुरक्षित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट नीचे खाई में गिर गया। यह हादसा रानीपुर थाना क्षेत्र में हुआ। मुजफ्फरनगर से गिट्टी लादकर बिहार जा रहे ट्रक के चालक और परिचालक इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए।

घटना रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे रानीपुर ग्रामसभा के समीप स्थित पॉइंट संख्या 279.1 पर हुई। बताया गया कि ट्रक का बायां टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से करीब 15 फीट नीचे गहरी खाई में पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, राहगीर, रानीपुर थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद ट्रक के केबिन में फंसे चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यूपीडा की टीम ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने और यातायात सामान्य करने का कार्य शुरू कर दिया है। रानीपुर पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में टायर फटने के कारण ट्रक अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। पुलिस और यूपीडा की टीम मामले की जांच कर रही है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी घटना है। इससे पहले भुसुवा के पास आलू लदा ट्रक पलट गया था, जबकि एक अन्य घटना में थार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments