खाद्य सुरक्षा दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर कुल पांच नमूने किए एकत्रित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  सहायक आयुक्त खाद्य जनपद देवरिया विनय कुमार सहाय ने बताया है कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया के दल ने मंगलवार को रक्षाबंधन पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के दूसरे दिन के अभियान में कुल पांच नमूने एकत्रित कर तीन विक्रेताओं को नोटिस प्रदान की।
सलेमपुर तहसील में, कनक स्वीट्स एंड बेकर के यहां से सफेद रसगुल्ले का नमूना एकत्रित किया गया तथा सलेमपुरबाजार मे पुल के दूसरी तरफ स्थित अन्नपूर्णा स्वीट से फ्रिज में संग्रहित खोया तथा छेना मिठाई का नमूना एकत्रित किया गया , उसके पश्चात भाटपार रानी तहसील में बेलपार ढाला पर में सभी मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करते हुए शिवम स्वीट भंडार से छेना मिठाई का नमूना तथा मद्धेशिया मिष्ठान भंडार से लाल बर्फी का नमूना एकत्रित करते हुए दोनों विक्रेताओं को सुधार सूचना व्याप्त कमियों हेतु जारी की गई तत्पश्चात घाटी बाजार एवं रतलाम चौराहे पर भी सेकंड निरीक्षण किया गया एवं विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए उपरोक्त टीम में मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र खाद सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा खाद सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव एवं खाद सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र उपस्थित रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

25 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

30 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

44 minutes ago

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

55 minutes ago

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

1 hour ago

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

3 hours ago