लोक अदालत में कुल 22498 मामले निस्तारित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय परिसर एवं अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-प्रथम द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मा0 अनिल कुमार वर्मा-प्रथम के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 22498 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक द्वारा कुल 546 मामलों में कुल 44671287 रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 2104 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 119560 रूपये का अर्थदण्ड एवं 7315000 रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर तथा 1556712 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 19848 मामलों का निस्तारण किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मा0 अनिल कुमार वर्मा की कोर्ट में 06 मामलों का निस्तारण करते हुए 500 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय मा0 संजय वीर सिंह की कोर्ट में कुल 10 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मा0 विश्वनाथ की कोर्ट में 42 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 7315000 रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 03 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो-प्रथम दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट में 05 मामलों का निस्तारण करते हुए 1500 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो जैनुद्दीन अंसारी की कोर्ट में 01 मामले का निस्तारण करते हुए 200 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक द्वितीय काशिफ शेख की कोर्ट में 102 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन श्वेता श्रीवास्तव की कोर्ट में कुल 872 मामलों का निस्तारण करते हुए 1515712 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 38560 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज सीनियर डिविजन चेतना त्यागी की कोर्ट में 01 चेक बाउन्स के मामलें को निस्तारण करते हुए 85000 रूपये का सेटलमेंट कराया गया, इसके अतिरिक्त कुल 293 मामलों का निस्तारण करते हुए 12260 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन संजय राज पाण्डेय के प्रभार में कुल 40 मामलों का निस्तारण करते हुए 4000 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 मिमोह यादव द्वारा कुल 252 मामलों का निस्तारण करते हुए 41000 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 1255 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 फास्ट ट्रैक द्वितीय प्रभात कुमार दूबे की कोर्ट में 472 मामलों का निस्तारण करते हुए 17285 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थायी लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष एवं सदस्य दिनेश कुमार अग्रवाल तथा सुनीता गुप्ता के प्रयास से 05 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह एवं न्यायालय के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

11 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

11 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

15 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

15 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago