विशेष अभियान तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कुल 04 नमूनों का किया गया संग्रह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज लखनऊ एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में विशेष अभियान चलाकर कुल 04 नमूनें संग्रहित किए गए।
रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जायसवाल ट्रेडर्स पथरदेवा देवरिया से कार्बोनेटेड बेवरेज (लाहौरी नींबू ब्रांड) का नमूना संग्रह किया गया। मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दुर्गेश ट्रेडर्स पथरदेवा देवरिया से माही मैंगो फ्रूट ड्रिंक का नमूना संग्रह किया गया। सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कृष्णा ट्रेडर्स रामपुर कारखाना चौराहा देवरिया से लीची ड्रिंक (कूल कूल ब्रांड) का नमूना संग्रहित किया गया। संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कृष्णा ट्रेडर्स रामपुर कारखाना चौराहा, देवरिया से कैफीनयुक्त बेवरेज (स्टिंग ब्रांड) का नमूना संग्रहित किया गया।
संग्रहित किए गए नमूनें खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं, विश्लेषण के उपरांत रिपोर्ट प्राप्त होने पर Fssa act 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

1 hour ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

2 hours ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

4 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago