अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसे चोर ने किया चाकू से हमला

  • लीलावती अस्पताल में भर्ती

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। जिससे वह घायल हो गए हैं। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफ के बांद्रा स्थिति घर सतगुरु शरण में चोर में रहते हैं। इसी दौरान एक चोर ने सैफ पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ये घटना करीब सुबह 3 बजे की है। एक चोर सैफ के घर में घुस गया था। इसी दौरान कुछ नौकर नींद से उठे। उन्होंने शोर मचाया। सैफ अली खान की भी नींद टूटी. वह बाहर आ गए. उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया. वह घायल हो गए। घर के नौकर और कुछ सदस्य सैफ को अस्पताल लेकर गए। उन्हें भर्ती कराया गया. राहत की बात यह है कि सैफ का जख्म गंभीर नहीं है।
घटना के संबंध में मुंबई पुलिस का कहाना है कि देर रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के आवास में घुस गया और उनकी नौकरानी से बहस कर रहा था। जब अभिनेता ने हस्तक्षेप करने और उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की तो उसने सैफ अली खान पर हमला घायल कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसने सैफ अली खान के घर में काम करने वाले और सुरक्षा का काम करने वाले लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।
लीलावती अस्पताल के सीईओ नीरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ के शरीर पर कुल छह घाव थे और उनमें से दो गहरे थे। उनकी रीढ़ की हड्डी के पास एक घाव है। हम उनका इलाज कर रहे हैं। न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी उनका इलाज कर रहे हैं।
घटना पर एक्टर की टीम ने कहा, सैफ अली खान के आवास पर चोरी का प्रयास किया गया। वह फिलहाल अस्पताल में सर्जरी के दौर से गुजर रहे हैं। हम प्रशंसकों से धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं।
सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं। परिवार ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, घटना के बाद चोर फरार है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने में जुट गई है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
सैफ के घर के आसपास जितने भी पुलिस स्टेशन हैं, उन्हें घटना की जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस की पहली प्राथमिकता चोर को पकड़ने की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

31 seconds ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

6 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

13 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

19 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

26 minutes ago

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…

35 minutes ago