सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति, कुशीनगर एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत तमकुही रेंज के बांसी नदी स्थित शिवा घाट, सेवरही में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान घाट की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाकर नीम, बेल और महोगनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।नगर पंचायत सेवरही के अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी नागरिकों का सामूहिक दायित्व है। नदी और घाटों को स्वच्छ रखना संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता अभियान में निरंतर सहभागिता निभाने की अपील की।क्षेत्रीय वनाधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि नदियों, घाटों और उनके आसपास के प्राकृतिक परिवेश को स्वच्छ रखना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पौधरोपण से हरित क्षेत्र बढ़ता है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से प्रकृति के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति, कुशीनगर नम्रता भट्ट ने कहा कि नदियों की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। घाटों की नियमित सफाई, कचरे का उचित निस्तारण और पौधरोपण जैसे प्रयास नदी संरक्षण अभियान को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में वन दरोगा धीरेंद्र दीक्षित, जेआरएफ शुभम, वन रक्षक इंद्रजीत यादव और उदय प्रताप सिंह सहित तमकुही रेंज की वन विभाग की टीम एवं नगरवासी मौजूद रहे।
दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…
फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…
1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…
लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…