बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जानकारी दी कि इस वर्ष 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में बहराइच जिले की दो महिला ग्राम प्रधानों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। डीएम ने बताया कि यह पहला अवसर है जब बहराइच की ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय परेड में शामिल होने का सम्मान मिला है। यह आमंत्रण आकांक्षी जिले में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की शत-प्रतिशत पूर्ति के परिणामस्वरूप संभव हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र के नेतृत्व में हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, उज्ज्वला योजना, मातृ वंदना योजना, विश्वकर्मा योजना, मुद्रा योजना, पोषण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस उपलब्धि के लिए विकास खंड बंगलाचक की ग्राम प्रधान उमा देवी और फखरपुर ब्लॉक की ग्राम प्रधान किरन शुक्ला को गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…
✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…
अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…
सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…