Categories: Newsbeat

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की पहल पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बैतालपुर की चार छात्राओं को सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनने का अवसर मिला। गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा और जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी की भूमिका निभाने वाली छात्राओं में कक्षा सात की रानीका पाण्डे, कक्षा आठ की मानवी पटेल और पलक पटेल तथा कक्षा नौ की रागिनी यादव शामिल रहीं। छात्राओं को जनसुनवाई में शिकायतों के पंजीकरण, संबंधित विभागों को प्रेषण, कार्रवाई की निगरानी और समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।उन्होंने कहा कि आज बालिकाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उचित मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य में जिम्मेदार भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस पहल से छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से जानने और समाज व देश के विकास में अपनी भूमिका समझने का अवसर मिला।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य, अपर उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव, नम्रता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

12 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

15 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

24 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

29 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

42 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

49 minutes ago