साथी के साथ दवा लेने जा रहे अध्यापक को ट्रक ने रौंदा

घटना स्थल पर ही मौत

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद मऊ अंतर्गत कोपागंज नगर के कसारा मोड़ पर शनिवार की सुबह लगभग 6.15 बजे हुई एक दर्दनाक घटना में, एक अध्यापक को जहां अपनी जान से हाथ धोना पड़ा वही उनके साथी को खरोच तक नहीं आई। मिली जानकारी के मुताबिक कोपागंज नगर के मोहल्ला दोस्तपुरा निवासी प्रतिष्ठित अध्यापक महेंद्र सोनकर दवा लेने के लिए अपने एक साथी के साथ मऊ जा रहे थे,अपने नवनिर्मित मकान जयरामगढ़ से कोपागंज नगर के कसारा मोड़ पर ज्यों ही महेंद्र सोनकर पहुंचे गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने, बाइक के पीछे बैठे महेंद्र सोनकर को रौंद दिया,महेंद्र सोनकर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिस ट्रक से कुचलकर अध्यापक सोनकर की जान गई उसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB 23C 3172 है।
बताते चलें कि 58 वर्षीय महेंद्र सोनकर पुत्र स्वर्गीय सीताराम सोनकर जनपद मऊ के विकासखंड कोपागंज के प्राथमिक विद्यालय / जूनियर हाईस्कूल कन्यारीपुर में बतौर प्रधानाध्यापक सेवारत थे। अपने जिंदादिली और मधुर व्यवहार के चलते महेंद्र सोनकर बच्चो अध्यापकों एवं आमजन के बीच अत्यंत ही लोकप्रिय थे। महेंद्र के बेटे डॉक्टर संजय सोनकर आदर्श नगर पंचायत कोपागंज के दोस्तपुरा वार्ड से सभासद हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

2 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

2 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

2 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

2 hours ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

4 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

4 hours ago