Monday, March 30, 2026
HomeNewsbeatखाकी पर दाग! पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 10 हजार वसूली का गंभीर...

खाकी पर दाग! पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 10 हजार वसूली का गंभीर आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना दुधारा क्षेत्र के निवासी सुधाकर कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे कुर्थिया पेट्रोल पंप मोड़ के पास कांटे चौकी पर तैनात सिपाहियों ने उसे पुरानी रंजिश के चलते पकड़ लिया। आरोप है कि सिपाही संजय प्रसाद, हरिप्रकाश व अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे सरकारी वाहन में बैठाकर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मारपीट के दौरान प्रार्थी ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रहम की गुहार लगाई, लेकिन आरोपित पुलिसकर्मियों ने 10 हजार रुपये की मांग की। प्रार्थी ने अपने एक मित्र से रुपये मंगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोप है कि जाते समय पुलिसकर्मियों ने उसे धमकी दी कि यदि इस घटना की शिकायत कहीं की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, संत कबीर नगर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments