Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर

हालत गम्भीर, देवरिया रेफर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया जा रहे एक बाइक सवार दंपति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, उपनगर के पाठशाला रोड निवासी बृजेश श्रीवास्तव पुत्र अवध नारायण श्रीवास्तव अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ शुक्रवार को बाइक से देवरिया जा रहे थे। जैसे ही वे जमुआ गांव के समीप पहुंचे, एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments