‘बाहुबली’ जैसा दृश्य, जलभराव में सिर के ऊपर उठाकर बच्चे को पार कराई सड़क

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। वीडियो में एक दंपति अपने छोटे बच्चे को सिर के ऊपर उठाकर जलभराव से भरी सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। भारी बारिश के बाद सड़क पर कमर तक पानी भर जाने के कारण माता-पिता ने यह कदम उठाया, ताकि उनका मासूम सुरक्षित रह सके।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता बच्चे को दोनों हाथों से सिर के ऊपर उठाए हुए हैं, जबकि मां उनके साथ जलभराव में पैदल चल रही हैं। इस मार्मिक दृश्य को देखकर लोगों को सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ का वह मशहूर सीन याद आ गया, जिसमें मां अपने बच्चे को पानी के ऊपर उठाकर बचाती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना शहर के एक निचले इलाके की है, जहां पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण पानी भर गया है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। वीडियो के वायरल होते ही लोग प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक नागरिकों को ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर इस घटना पर मिलेजुले प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग माता-पिता के साहस और जज्बे की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जता रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

3 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago