डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर जनपद के विकास कार्यों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन कर रहे विभागों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि रैंकिंग में गिरावट के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यों के संचालन एवं क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इन विभागों को मिली चेतावनी:
विद्युत विभाग, ग्राम विकास और पंचायती राज विभाग की प्रगति पर असंतोष जताते हुए डीएम ने कार्यों में त्वरित सुधार लाने के निर्देश दिए। पीएम सूर्य घर योजना में शून्य प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की गई।
फैमिली आईडी योजना पर विशेष नाराजगी: डीएम ने खड्डा एवं कप्तानगंज क्षेत्र में पिछले दस दिनों में एक भी फैमिली आईडी न बनने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में जिला पूर्ति अधिकारी और बीएसए को सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने को कहा। जल जीवन मिशन और अन्य परियोजनाएं: ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियंता, जल निगम को फटकार लगाई गई। साथ ही, नई सड़कों के निर्माण, पर्यटन, ऋण वितरण एवं वसूली, स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं, ई-ऑफिस प्रणाली, जीरो पावर्टी कार्यक्रम, सामूहिक विवाह, जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि आदि की भी विस्तार से समीक्षा की गई।सख्त निर्देश:
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं को समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। लंबित मामलों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डीएफओ, डीसी मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

1 hour ago

खाने उतरे, ट्रेन छूटी और खुल गया राज; देवरिया स्टेशन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर गिरोह

जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…

1 hour ago

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…

4 hours ago

देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…

17 hours ago

लोककला से रंगमंच तक, पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मिला स्थायी सांस्कृतिक मंच

पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…

23 hours ago

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

3 days ago