Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेत में पानी चलाने गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

खेत में पानी चलाने गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

दोहरीघाट/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव पुत्र शिव सागर यादव 32 वर्ष निवासी शरहरा जमीन नई बाजार थाना दोहरीघाट शनिवार की देर शाम अपने खेत में पानी चलाने के लिए गए हुए थे, देखते ही देखते रात हो गई परिजनों ने खाना खाने के लिए इंतजार करना शुरू कर दिया, जब देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनो ने खेत पर जाकर देखा तो खेत में पानी भरा हुआ था और उस खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में सुरेंद्र का शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments