विद्यालय विलय के फैसले पर उबाल, शिक्षकों ने सांसद को सौंपा मांग पत्रक


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम नामांकित छात्रों वाले परिषदीय विद्यालयों के एकीकरण (विलय) के निर्णय के विरोध में शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि त्रिपाठी एवं जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल के नेतृत्व में शिक्षक सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पैतृक गांव बरपार पहुंचे और उन्हें एक मांगपत्र सौंपा।
शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि यह निर्णय निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 के विरुद्ध है, जिसमें 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निकटवर्ती विद्यालय में शिक्षा पाने का मौलिक अधिकार प्राप्त है।
संघ के नेताओं ने कहा कि विद्यालय दूर होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इससे स्कूल छोड़ने की दर में वृद्धि हो सकती है, जिससे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं ‘सर्व शिक्षा अभियान’ जैसे सरकारी प्रयासों को झटका लगेगा।
पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि यह निर्णय निजी, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा देगा। जनपद में 2 से 2.5 किमी की दूरी पर स्थित विद्यालयों को विलय किया जा रहा है, जबकि निजी विद्यालयों की मान्यता के लिए यह नियम है कि सरकारी विद्यालय की 1 किमी की परिधि में नया निजी विद्यालय मान्यता नहीं पा सकता। शिक्षकों ने कहा कि पहले से ही कई विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव और प्री-प्राइमरी शिक्षा की खराब स्थिति जैसी समस्याएं हैं। ऐसे में बिना समाधान के किया गया एकीकरण बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।


आंदोलन की रूपरेखा तय: 6 जुलाई को प्रदेशव्यापी ट्विटर अभियान चलाया जाएगा और 8 जुलाई को बीएसए कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मांगपत्र सौंपने वालों में बैतालपुर अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, सूर्यकांत पांडेय, नीरज कुमार श्रीवास्तव, केडी पांडेय, दिलीप गोंड, विनय कुमार मिश्रा, रामेंद्र कुमार गौतम, राकेश कुमार चतुर्वेदी, अभिमन्यु यादव, संजय सिंह (गौरी बाजार), आलोक सिंह, सफीक खान (पथरदेवा), निर्भय राय (रामपुर कारखाना), सदीप दुबे, बैजनाथ त्रिपाठी, फखरे आलम, संतोष सिंह, पुरुषोत्तम जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, गोपाल राय, आलोक सिंह, सुधांशु कुमार राय, विश्वमोहन मणि, अशोक चौरसिया, नितेश श्रीवास्तव,अरुण यादव, हरेंद्र पाल सहित कई शिक्षक नेता उपस्थित रहे। शिक्षक संघ ने सरकार से अपील की है कि इस जनविरोधी निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए और छात्रों के शिक्षा अधिकार की रक्षा की जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

CNG से हाइड्रोजन तक हर ईंधन पर सरकार की नजर, नया नियम लागू

कानूनी मापन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अब CNG, LPG और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी…

2 minutes ago

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

17 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

17 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

17 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

17 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

17 hours ago