भारत में विकास का नया कीर्तिमान बन रहा है-विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के मलकौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई।इस दौरान गांव में आयोजित चौपाल में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगो को सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने उद्देश्य पर खरी उतर रही है। यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में विकास का नया कीर्तिमान बन रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक सामान विकास को रफ्तार दी जा रही है। किसानों के हित को देखते हुए उनके खाते में सम्मान निधि भेजने के साथ ही खाद, बीज की उपलब्धता पर्याप्त की जा रही है।अब सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के साथ भारत के गौरवशाली संस्कृति को सरकार संवारने का काम कर रही है।
उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, राजीव सिंह,अशोक तिवारी,रत्नेश मिश्रा, प्रभाकर दूबे,नितेश चौबे,अजय दूबे वत्स,देवाशीष यादव,चन्द्रशेखर काण्डपाल,सुशील सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago