Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत में विकास का नया कीर्तिमान बन रहा है-गुड्डन

भारत में विकास का नया कीर्तिमान बन रहा है-गुड्डन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को क्षेत्र के सलेमपुर विकास खण्ड के चेरो गाँव मे पहुंची। इस दौरान गांव में आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए किसानों में किसान सम्मान निधि पत्र वितरित किया।
उन्होंने कहा कि भारत में विकास का नया कीर्तिमान बन रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक सामान विकास को रफ्तार दी जा रही है। किसानों के हित को देखते हुए उनके खाते में सम्मान निधि भेजने के साथ ही खाद, बीज की उपलब्धता पर्याप्त की जा रही है, पूर्व की सरकारों में किसानों को खाद बीज के लिए आंदोलन करना पड़ता था। अब सुविधा और स्वास्थ्य जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के साथ भारत के गौरवशाली संस्कृति को सरकार संवारने का काम कर रही है।
कार्यक्रम सह-संयोजक बलबीर सिंह दादा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन लेकर निकली है। अब लोग भ्रष्टाचार, लूट की नहीं, विकास के मुद्दों पर सरकार से बात कर रहे हैं।
त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर भारत की नई पहचान बनाई है। एक सशक्त देश बनकर भारत विश्वमंच पर आया है।
उक्त अवसर पर अमरदत्त यादव, विनय पाण्डेय, अजय दूबे वत्स,अशोक तिवारी,पंकज पासवान,अभिषेक मिश्रा,बलवंत कुशवाहा,अनिल ठाकुर,अमित यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments