Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपथरदेवा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनेगा नया छठ घाट

पथरदेवा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनेगा नया छठ घाट

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नं एक अंबेडकर नगर सिधावे में नवीन छठ घाट निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य हेतु नगर पंचायत चेयरमैंन क्रांति सिंह ने भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचारण के बीच कराया गया।यह कार्य 39.95 लाख रुपए से बनने वाला छठ घाट शिलान्यास पर्यटन के दृष्टि कोण से आकर्षक बनेगा।
इस मौके पर चेयरमैन क्रांति सिंह ने बताया कि आस्था एवं भारतीय संस्कृति के प्रतीक छठ घाट पर्यटन स्थल के दृष्टि कोण से आकर्षक बनेगा।जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।जनता के आशीर्वाद से एवं सरकार के मंशा के अनुरूप नगर पंचायत में विकास कार्य तेजी के साथ शुरू है।
इस दौरान सुशील पांडेय,अजय सिंह,उमेश मणि,अफजल अंसारी,पंकज गुप्ता,अवनीश मणि त्रिपाठी,प्रमोद भारती,उमेश गुप्ता,बृजेश शुक्ला,फूलचंद प्रसाद,मनीष गुप्ता,दुर्गेश, लक्षण,मदन पासवान आदि वार्डवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments