मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप एक की मौत कई घायल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम उपाध्याय बरवा में मामूली विवाद ने खूनी जंग का रूप ले लिया और एक की मृत्यु तो वही कई लोग घायल हो गए ।मिली जानकारी के अनुसार खेत में सिंचाई के लिए लगे पाइप पर गाड़ी चढ़ जाने पर एक व्यक्ति और सिंचाई कर रहे व्यक्ति के बीच कुछ विवाद हो गए । जिसको लेकर देर रात दूसरे पक्ष ने गोलबंद होकर गुप्ता परिवार के घर पर धावा बोल दिया और लाठी डंडे धारदार हथियार से गुप्ता परिवार के लोगों पर वार करना शुरू कर दिया जिसमे दिनेश गुप्ता के पेट के गंभीर चोट आई जिससे दिनेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई और इस परिवार के अन्य लोग राजन गुप्ता,राहुल गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,राजू गुप्ता आदि बुरी तरह घायल है जिनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।इसमें से कुछ की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है । घटना से आहात ग्रामीणों ने आला सुबह देवरिया सलेमपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और खून का बदला खून की मांग करने लगे । सूचना पर कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जिले के सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और समझने बुझाने का दौर शुरू हुआ सूचना पर विधायक दीपक मिश्र भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दिया किसी तरह मान मनौवल पर ग्रामीणों को शांत कराया गया । इस दौरान परिजनों को विधायक दीपक मिश्र शाका ने आश्वासन दिया कि कोई भी दोषी शख्स होगा ऐसे बक्सा नहीं जाएगा शख्स से शख्त कार्यवाही की जाएगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

10 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

14 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

15 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

15 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

15 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

15 hours ago