बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
23 फरवरी 2026, सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के तत्वावधान में बरहज क्षेत्र में रेल सेवा के विस्तार और सुदृढ़ व्यवस्था बनाए जाने की मांग को लेकर, सीपीआई तथा क्षेत्रीय जनता द्वारा सतराव रेलवे स्टेशन परिसर में लोककल्याणकारी सविनय निवेदन, मांग बैठक एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य सभा सांसद आस मोहम्मद ने किया।पूर्व सांसद आस मोहम्मद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रेलसेवा मजबूत करने की जरूरत है।कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संजयदीप कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल, ने कहा कि बरहज बाजार क्षेत्र ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल का समाधि स्थल, संत बाबा राघवदास की कर्मस्थली तथा वर्ष 1929 में अंग्रेजी शासन द्वारा रेलमार्ग एवं स्टेशन का निर्माण इस क्षेत्र के महत्व के प्रमाण हैं, किंतु वर्तमान में यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा कि बरहज को विकसित बरहज बनाने के लिए रेल नेटवर्क को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ट्रेन संख्या 65115 एवं 65116, जो वर्तमान में भटनी जंक्शन से चलकर अयोध्या धाम तक जाती है, का प्रस्थान–आगमन संचालन बरहज बाजार स्टेशन से किए जाने की मांग रखी।राष्ट्रीय मुख्य महासचिव आरएसडी अगमस्वरूप कुशवाहा ने बरहज बाजार, सिसई गुलाब राय, सतराव और देवरहवा बाबा हॉल्ट स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की मांग की। प्रदेश सचिव सपा सुनील कुशवाहा ने कहा कि बरहज को विकसित करने के लिए रेल सेवा विस्तार की जरूरत है, हरेराम आर्य प्रदेश उपाध्यक्ष सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ ने कहा कि रेल यात्रियों की जीवन रेखा है। आरएसडी प्रदेश सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि रेल सेवा मजबूत किया जाय।सीपीआई के जिला सचिव अरविंद कुशवाहा ने कहा कि बरहज का विकास एक महत्वपूर्ण प्रश्न है और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। डॉ. चतुरानन ओझा ने बरहज बाजार को दोहरीघाट–सहजनवा नवनिर्मित रेलमार्ग से जोड़ने की मांग रखी। सुभावती देवी ने कहा कि कम आय वर्ग के लोगों के लिए रेल सेवा जीवनरेखा है। मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि बरहज की उपेक्षा जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।
कार्यक्रम में विजय कुमार जिलाध्यक्ष आरएसडी, विमलेश कुमार, अभय कुमार, मानसिंह ,सुभावती देवी,राजाराम कुशवाहा,शेषमणि ,रामशकल कुशवाहा, रामदवन, उमाशंकर,तुलसी देवी मोतीलाल हरिनारायण सहित ग्रामवासियों ने अनवरत संघर्ष का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
