विषमुक्त खेती नशामुक्त गाँव विषयक पर चौपाल का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ऐतिहासिक बौण्डी महसी के ग्रामपंचायत पाण्डेयपूरा चौराहा पर आयोजित विषमुक्त खेती नशामुक्त गाँव विषयक पर आधारित चौपाल का आयोजन किया गया। चर्चा-परिचर्चा में किसान परिषद की ओर से आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की रासायनिक उर्वरकों के अन्धाधुंध उपयोग एवं कीटनाशक दवाइयों के खेती किसानी में लगातार प्रयोग से कृषि उत्पाद विषैला हो चुका है जिसके उपयोग से हम सब लाइलाज बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं धरती भी बांझ हो रही है।समाजसेवी किसान परिषद संरक्षक अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने खेती किसानी बागवानी एवं गौपालन को मानवजाति के संरक्षण के लिए परम आवश्यक बताते हुए स्थानीय कृषि रोजगार आधारित खेती को बढ़ावा देने का आवाहन किया तथा घाघरा नदी के कछार में कृषि विज्ञान आधारित अत्याधुनिक खेती के लिये कृषि वैज्ञानिकों से समन्वय बनाकर जगह-जगह कृषि चौपाल आयोजित करने की बात कही।चौपाल का संचालन करते हुए आयोजक पर्यावरण विद पुण्डरीक पाण्डेय ने घाघरा नदी के कटान के बाद खेती किसानी में आ रही समस्याओं व जटिलताओं की ओर ध्यान आकृष्ट करवाते हुए कृषि एवं जिला प्रशासन से घाघरा व सरयू नदी कटान प्रभावित इलाकों में कृषि गौपालन सब्जी व फल उत्पादन हेतु विशेष योजना से आच्छादित करवाये जाने की मांग की तथा जगह जगह कृषि चौपाल आयोजन हेतु विचार विमर्श किया।आयोजित चौपाल की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान बाला प्रसाद पाण्डेय ने किया,आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से शिक्षाविद पंडित राम सागर पाण्डेय , प्रगतिशील किसान गिरजा शंकर मिश्र , पर्यावरण विद समाजसेवी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव , शिव प्रकाश ,
चंचरीक पाण्डेय , रामकुमार मिश्र , अमृतलाल रामचंद्र अवस्थी , पाटन दीन , राकेश राजेश शुक्ल , मनोज अवस्थी , सिद्धार्थ , हाकिम , शीतला सिंह समेत सैंकड़ों किसान उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन शंकर किसान सेवा संचालन केंद्र के संचालक आदर्श बाबू ने किया,समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने विषमुक्त खेती नशामुक्त गाँव अभियान से जन जन को जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया।

rkp@newsdesk

Recent Posts

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…

3 hours ago

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…

4 hours ago

सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…

8 hours ago

मेष संक्रांति: नव ऊर्जा, नव आरंभ का पर्व

✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…

8 hours ago

विश्लेषण: शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी – एक गंभीर चुनौती

भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…

8 hours ago

देवरिया: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…

8 hours ago