जनसंपर्क अभियान को लेकर एक प्लाजा में हुई बैठक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में चल रहे महा जनसंपर्क अभियान को ध्यान में रखते हुए एस आर प्लाजा में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।बैठक के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह रहे।देवेंद्र सिंह ने बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि यह बैठक के साथ ही एक तरह की कार्यशाला भी है।
पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान को हमे शत प्रतिशत पूरा करते हुए पार्टी को सकारात्मक संदेश देना है।
पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ पर घर घर जाकर संपर्क करेंगे, लोगों से वार्ता करेंगे तथा उन्हें पत्रक सौंपेंगे व उनका समर्थन हासिल करेंगे।मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित समस्त कार्यक्रम हमे व्यवहारिक रूप में सुनिश्चित समय पर पूर्ण करना है।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, केंद्र में विगत नौ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो सफलता पूर्वक सरकार चल रही है, उसकी उपलब्धियों को लेकर हमे जन जन तक पहुंचाना है। भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित समस्त अभियान हमे सफलता से धरातल पर उतारते हुए आमजन का विश्वास जीतना है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने अंत्योदय को ध्यान में रखते हुए जनहित की योजनाएं चलाई। हमारी सरकार वोटों की राजनीति न करके लोककल्याण और राष्ट्रवाद की राजनीति करती है।
संचालन जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर संतोष सिंह, आनंद प्रताप सिंह, संगीता द्विवेदी, संतोष राय, रामाश्रय मौर्य, नूपुर अग्रवाल, कृष्ण कांत राय, रामप्रवेश राजभर, राघवेंद्र शर्मा, सुनील यादव, मयंक मद्धेशिया, सर्वेश राय, हेमंत राय, ज्योति सिंह, अंजनी सिंह, मनीष मद्धेशिया, आकाश मल्ल, दीपू चौरसिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

काशीदास बाबा पूजन समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…

4 hours ago

अमेरिका-ईरान टकराव: क्या दुनिया एक और वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है?

अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…

4 hours ago

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

18 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

18 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

18 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

18 hours ago