मोतिहारी में गाजे बाजे संग निकाली पदयात्रा

जन सुराज जिलाअध्यक्ष बने राम शरण

मोतिहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की पदयात्रा अब तक जिन ज़िलों में हो चुकी है वहां संगठन विस्तार किया जा रहा है, उसी क्रम में मोतिहारी स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान सकलदेव सहनी, लालदेव कुशवाहा, रामानंद गुप्ता, राहुल कीर्ति सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की, सूची के अनुसार जिला अध्यक्ष राम शरण यादव, महासचिव कृष्ण कांत मिश्रा, अभियान संयोजक अनिल कुशवाहा, महिला अध्यक्ष बिभा शर्मा, युवा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, किसान अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद। इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।

ज़िला कार्यालय से रैली निकाल गांधी स्मारक पहुंचे कार्यकर्ता

इसके पूर्व जन सुराज के जिला कार्यालय से एक आकर्षक एवं भव्य रैली निकल गई, जो गांधी स्मारक मोतिहारी पहुंची, वहां बापू को नमन करते हुए सदस्यों ने माल्यार्पण किया, गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ता झंडा लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे, इस रैली के माध्यम से जन सुराज ने संदेश दिया कि वह अगले विधानसभा चुनाव में बिहार की तस्वीर बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। वही इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई। पुर्व चिरैया विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर संजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक जिला कार्यवाहक समिति सदस्य ने जन सुराज के विचार को आने वाले दिनों में लाखों लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

24 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

32 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

41 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

58 minutes ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago