विधायक खेल स्पर्धा-2025 का भव्य समापन

विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर किया सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के सिरसी स्थित सीताराम इंटर कॉलेज परिसर में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा विधायक खेल स्पर्धा-2025 का दो दिवसीय खेलकूद आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में जूनियर, सब-जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
खेल स्पर्धा के अंतर्गत एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप सहित वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती एवं जूडो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों ने अनुशासन, प्रतिबद्धता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन अवसर पर विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिकारी-कर्मचारी बनाम जनप्रतिनिधि-कार्यकर्ता के मध्य आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता में स्वयं भाग लिया। रस्साकसी में अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम का नेतृत्व उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ सुनील कुमार ने किया।
अपने संबोधन में विधायक धनघटा ने कहा कि विधायक खेल स्पर्धा-2025 का आयोजन क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शीघ्र ही युवा कल्याण विभाग का ग्रामीण मिनी स्टेडियम आम जनमानस के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे युवाओं को खेल अभ्यास के साथ-साथ फोर्स एवं पुलिस भर्ती की तैयारी में भी सहायता मिलेगी।
प्रतियोगिता परिणामों में जूनियर बालक वर्ग में नाथनगर की टीम प्रथम तथा हैसर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में 49 किग्रा वर्ग में आकाश, 53 किग्रा में मनीष, 56 किग्रा में गौरव तथा 70 किग्रा में अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आकाश, नमन एवं दीपक विजेता रहे। सीनियर पुरुष वर्ग में 61 किग्रा में सीताराम तथा 74 किग्रा में सुधीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में जूनियर वर्ग में विशाल, सीनियर वर्ग में नारद चौहान प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग में चपरा पूर्वी, हैसर बाजार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर रॉय, धनेंद्र पाण्डेय, बुद्धि सागर पाण्डेय, सिट्टू राय, राजन पाण्डेय, ग्राम प्रधान सिरसी अर्जुन यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रितेश वर्मा, राघवेंद्र पाल, गोरख, रमाकांत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जीवन का कुरुक्षेत्र

✍️ विजय गुंजन जीवन के कुरुक्षेत्र में हर मोड़ पर चक्रव्यूह रचे हैंचाहे जितना प्रयत्न…

2 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा सभागार में बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर

बराव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति बरहज/देवरिया…

2 hours ago

सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 32 संस्थानों की जांच; 15 को नोटिस, 3 सील

कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होमों में चला संयुक्त निरीक्षण अभियान, फायर व विद्युत सुरक्षा…

2 hours ago

मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों की पदयात्रा, जल सत्याग्रह का ऐलान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन से मोहन सेतु निर्माण की…

2 hours ago

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

2 days ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

2 days ago