Sunday, March 1, 2026
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय खबरेनए साल की पूर्व संध्या पर जापान में 6 तीव्रता का भूकंप,...

नए साल की पूर्व संध्या पर जापान में 6 तीव्रता का भूकंप, नोडा शहर के पास था केंद्र

जापान (राष्ट्र की परम्परा)। नए साल की पूर्व संध्या पर जापान में एक बार फिर धरती कांप उठी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, 31 दिसंबर को जापान के नोडा शहर में रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र नोडा शहर से लगभग 91 किलोमीटर पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई 19.3 किलोमीटर मापी गई।

USGS के मुताबिक भूकंप का एपिसेंटर 40.112° उत्तरी अक्षांश और 142.889° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

तिब्बत में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि इसी दिन दोपहर में तिब्बत में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 3:26 बजे आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

12 दिसंबर को आया था 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

गौरतलब है कि इससे पहले 12 दिसंबर को जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने चेतावनी जारी की थी। USGS के अनुसार, उस भूकंप का केंद्र होन्शू द्वीप के इवाते प्रांत के कुजी शहर से 130 किलोमीटर दूर था।

8 दिसंबर को आई थी सुनामी

वहीं 8 दिसंबर को जापान में 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद प्रशांत तटीय क्षेत्रों में 50 सेंटीमीटर तक की सुनामी दर्ज की गई थी। सुनामी की लहरें होक्काइडो प्रांत के उराकावा शहर और आओमोरी प्रांत के मुत्सु ओगावारा बंदरगाह से टकराई थीं, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।

जापान में क्यों आते हैं बार-बार भूकंप?

जापान की भौगोलिक स्थिति इसे भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील बनाती है। यह देश चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के ऊपर स्थित है, जिसके कारण यहां भूकंपीय गतिविधियां सामान्य हैं। करीब 12.5 करोड़ की आबादी वाला जापान हर साल औसतन 1500 से अधिक भूकंप झेलता है, हालांकि इनमें से अधिकांश हल्की तीव्रता के होते हैं और जमीन की गहराई में ही दर्ज किए जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments