बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ग्रीष्म ऋतु की गर्मी चर्म सीमा पर बढ़ रही जहां लोग घर से बाहर निकलने के लिये क़तरा रहे हैं जहां ब्लाक नवाबगंज के ग्राम सभा गोविंदपुर पंडित में एक मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण के लिये मज़दूरी पर छत का पांड़ खोल रहा था कि गर्मी से मज़दूर की अचानक हालत बिगड़ गई और उसे लोग इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाते तब तक मजदूर की मौत हो गई।नवाबगंज थाना क्षेत्र के बक्शी गांव निवासी छोट्टन उर्म लगभग 50 वर्षीय पुत्र ढोडे नवाबगंज कस्बे में अपने एक साथी मजदूर भोला नाथ के साथ एक मकान की छत का पांड़ खोल रहे थे की अचानक गर्मी से तबीयत बिगड़ गई जबतक उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाते मौत हो गई जहां इस घटना को देखकर परिजनों का रो कर बुरा हाल है जब इस सम्बन्ध में नानपारा उपजिलाधिकारी अश्विनी पांडेय से बात कि घटना की जानकारी मिली है और मौके पर तहसीलदार अजय यादव व नायब तहसीलदार को टीम सहित जांच के लिये भेजा गया है अगर परिजन उसकी जांच करवा कर लाश की पोस्टमार्टम करवाते और रिपोर्ट में सही तथ्य पाया जाता है तो उसकी जो भी सहायता राशि होगी उसे दिया जायेगा लेकिन गर्मी से मौत प्रकरण संज्ञान में नहीं आ रहा है और जहां तक जानकारी मिली है की उसकी तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी।
सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…
पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…
लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…
फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…
सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…
आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…