Categories: Uncategorized

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, मौके कई दमकल की गाड़ियां मौजूद, मची अफरा-तफरी

महाकुंभ नगर (राष्ट्र की परम्परा)l महाकुंभ के मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। कई दमकल की गाड़िया मौके पर बुलाई गईं है। तुलसी मार्ग के सेक्टर 19 रेलवे पुल के नीचे विवेकानंद सेवा समिति, वाराणसी के शिविर में आग लगी है। रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी आग फैलती ही जा रही है। जिससे अफरातफरी मची है।

अंंदर से सिलेंंडरों के फटने की आवाजें भी आ रही हैं साथ ही आग एक से दूसरे शिविर की ओर बढ़ रही है। चंद मिनटों में ही आग ने एक दर्जन से ज्यादा टेंटों को खाक कर दिया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार सिलेंडर लीक होने से आग लगी है। अन्य सिलेंडरों को लेकर लोग बाहर की ओर भागते भी दिखाई दिए हैं। मौके पर सभी रेस्क्यू दल पहुंच चुका है। एनडीआरएफ भी मौके पर आ गई है। शिविर के अंदर से लगातार हल्के-हल्के विस्फोट की आवाजें भी आ रही हैं। मौके पर एंबुलेंस भी लाई गई है। मुख्य अग्निशमन शिविर से चार बड़ी फायर बिग्रेड और आठ बुलेट भी रवाना की गई है।मीडिया सेंटर से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गई हैं लेकिन जाम में फंसी हैं।
बताया जाता है कि आग सेक्टर 19 से 20 की ओर बढ़ रही है। इससे गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर भी चपेट में आ गया है। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डीआईजी वैभव कृष्ण भी मौके पर आ गए हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।मेलाधिकारी और एसएसपी कुम्भ भी मौके पर पहुंचे हैं। केंद्रीय अस्पताल और एसआरएन अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago