नेशनल एवार्ड समारोह कर युवा जनकल्याण समिति ने रचा इतिहास

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती स्मृति मे राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह समारोह के रुप मे राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन शहर के गीता मैरेज हाउस मे किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार कि उपाध्यक्ष चारु चौधरी ,विशिष्ठ अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पदंत जैन, वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी,बौद्ध संग्रहालय के उप-निदेशक यशवंत सिंह राठौर,धराधाम प्रमुख सौरभ पाण्डेय,आज अखबार गोरखपुर के सम्पादक अखिलेश चंद ,वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव के उपस्थिति मे स्वामी विवेकानन्द व माँ सरस्वती जी कि प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता संस्थापक पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य द्वारा किया गया तथा आयोजन अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय के अथक प्रयास से सम्मपन्न हुआ, कार्यक्रम मे महासचिव अखिलेश मल्ल व सचिव राजकुमार जायसवाल तथा कार्यालय प्रभारी आदित्य जायसवाल का सहयोग रहा।
सकुशल संचालन डा. सरिता सिंह व सुनील मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। सम्मान के दौरान नेशनल आईकाॅन ,गोरखपुर आईकाॅन अवार्ड,प्रतिष्ठा सम्मान से देश के 18 राज्यों से आयें चर्चित चेहरो को सम्मानित किया गया।
साथ ही कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों, समाजसेवियों,खिलाड़ियों एवं स्कूल के प्रतियोगिता मे भाग लिए चयनित छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गयी।
अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने उद्बोधन मे कहा कि सम्मान समारोह मे लगभग 200 लोग सम्मानित हुए, कार्यक्रम सफल रहा सबका सहृदय धन्यवाद किया गया। युवा जनकल्याण समिति द्वारा विगत दिसम्बर माह मे आवेदन जारी किया गया था जिसमे कई राज्यों से 300 लोगो को जिसमे समाजसेवी,रक्तदाता,पत्रकार,
चिकित्सक,खिलाड़ी,
साहित्यकार,संस्था,फिल्मजगत,
शिक्षा आदि दर्जनों क्षेत्रों मे कुशल कार्य करने व अपनी अलग पहचान बनाने वालों को चयनित कर सम्मानित किया है। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से समाधान वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण शरण मनी त्रिपाठी एवं उनके पिता पंडित रविंद्र मोहन त्रिपाठी, केंद्रीय अधिमान्य मीडिया आयोग के जिला चेयरमैन दुर्गेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडे, कब तक न्यूज़ के एडिटर विनय तिवारी, प्रभात धर दुबे सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे तथा उन लोगों ने युवा समाजसेवी कुलदीप पांडे के इस भव्य कार्यक्रम की सराहना की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago