मन्दिर सेवक के 31वीं पुण्यतिथि पर हुआ विशाल भन्डारे का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बे के स्थित संकट मोचन हनुमान मन्दिर के प्रांगण में श्री-श्री 1008 महन्त बाबा रामदयाल दास की 31वीं पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी, महोत्सव एवं विशाल भन्डारे का आयोजन मन्दिर के वर्तमान पुजारी महन्त हनुमान दास के द्वारा किया गया।
हनुमान मन्दिर के पुजारी महन्त हनुमान दास ने बताया की इस अवसर पर ईस्ट वंदना, रामचरित मानस का पाठ, गुरु वंदना, सन्त समागम, हरि नाम संकीर्तन एवं विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें रूपईडीहा और आसपास क्षेत्र के बहुत से भक्तगण सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया,इस अवसर पर बहुत से सन्त और महन्त इस पावन कार्यक्रम में पधारे।
जिन में मुख्यतः अयोध्या और नेमि शरण से आए हुए महन्त सियाराम दास अयोध्या, महन्त श्याम दास महाराज कोटा राजस्थान, महन्त लक्ष्मण दास नेमि शरण, महन्त गंगादास नेपालगंज, सुरेश्वर दास हावड़ा पश्चिम बंगाल, महेश्वरानंद गिरी नेपालगंज, हरिहर दास योगी नेपालगंज, प्रयाग दास वृंदावन, प्रहलाद महाराज गोरेगांव वृंदावन, उमेश गिरी महाराज नेपालगंज, जानकी शरण घार कुन्डा मध्य प्रदेश से पधारे और अपने आशीर्वचनों से लोगों को आशीर्वाद दिया, इस अवसर पर महन्त हनुमान दास ने आये भक्तगणों को दक्षिणा भी प्रदान किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

2 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

2 hours ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

5 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

7 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

7 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

8 hours ago