विधायक रामपुर के एक्शन पर
बदल गया जला हुआ ट्रांसफार्मर
प्रतापगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
प्रतापगढ जिला के लालगंज के छोटी नहर पर लगा हुआ ट्रांसफार्मर विगत कई दिनों से खराब पड़ा था, इस कारण विधुत के अभाव मे आम जनता काफी परेशान थी। जैसे ही यह समाचार अखबार में छपा, क्षेत्रीय विधायक ने समाचार पढ़ने के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए बिजली विभाग के ऊपर चढ़ाई कर दी और जमकर फटकार लगाई। इसके बाद फिर क्या लेना देना एक तरफ हवाओं में तैरता हुआ समाचार दूसरी तरफ विधायक की फटकार संबंधित अधिकारियों की नीद खोल दिया। जैसे ही ऊपर से आदेश आया विभाग के अन्य कर्मचारी आनन फानन में नया ट्रांसफार्मर लाकर जले हुए ट्रांसफार्मर को उतार कर तुरंत वहां ट्रांसफारमर लगाए, जिससे क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली और खुशियां मनाने लगी तथा विधायक की जय जयकार और अखबारों के पत्रकारों का धन्यवाद व्यक्त करने लगी । यह खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है कि शायद अगर अखबार मे नहीं छपता यह समाचार तो अभी भी पड़ा रहता।
हालांकि रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना के टेलीफोनिक वार्ता से तत्काल जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलवाया गया, तब जाकर जो लोग परेशान थे बिजली आने से विधायक की जय जयकार किया और पत्रकारों का धन्यवाद व्यक्त किया।
पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…
बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…
AI निर्मित फोटो 75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार,…
फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…