इटही गांव निवासी गुड़गांव में कार्यरत गार्ड की सड़क हादसे में मौतशव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

हरियाणा के गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत ग्राम इटही निवासी 48 वर्षीय अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार को जब उनका शव गांव स्थित आवास पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम इटही पन्द्ह निवासी धीरेन्द्र यादव गुड़गांव की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। बीते 26 दिसंबर की रात लगभग 8:30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वे साइकिल से अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर लगने से वे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार को गांव लाया गया।
मृतक धीरेन्द्र यादव, सेवानिवृत्त सैनिक शिवजन्म यादव के पुत्र थे। वे तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई का नाम वीरेंद्र यादव तथा छोटे भाई का नाम देवेंद्र यादव है। मृतक अपने पीछे पत्नी, 21 वर्षीय पुत्री और 19 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों व शुभचिंतकों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सर्राफा दुकानों को निशाना बनाने वाला अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह धरा गया

ग्राहक बनकर दुकानदार को उलझाती थी महिलाएं, साथी मिनटों में समेट लेते थे सोने के…

13 minutes ago

कुकरी, बेकरी और पाक-कला का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

18 अगस्त से शुरू होगा एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण , स्वरोजगार के  इच्छुक युवाओं…

18 minutes ago

बाढ़ से घिरे भदिला अव्वल गांव के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग से कट चुके भदिला अव्वल गांव के लोगों…

29 minutes ago

फार्मासिस्ट के अभाव में सीएचसी सिकंदरपुर की दवा व्यवस्था प्रभावित, नियुक्ति की उठी मांग

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर में पिछले लगभग दो…

34 minutes ago

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

21 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

21 hours ago